
Corona के एक्टिव केस 5 महीने में सबसे कम, एक दिन में मिले 36,571 नए मामले
Zee News
मरकज़ी वज़ारते सेहत के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 540 और लोगों के जान जाने से मरने वालों की तादाद 4,33,589 पर पहुंच गई.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 36,571 नए मामले आने से इंफेक्शन के कुल मामलों की तादाद 3,23,58,829 पर पहुंच गई, जबकि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की दर 97.54 फीसदी हो गई जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. मरकज़ी वज़ारते सेहत के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 540 और लोगों के जान जाने से मरने वालों की तादाद 4,33,589 पर पहुंच गई. फिलहाल ज़ेरे इलाज मरीजों की तादाद कम होकर 3,63,605 हो गई जो 150 दिनों में सबसे कम है और इंफेक्शन के कुल मामलों का 1.12 फीसदी है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.More Related News
