
Corona की बेकाबू रफ्तार पर PM Modi आज करेंगे महामंथन, ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने और वैक्सीनेशन पर चर्चा संभव
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार पर काबू पाने के लिए मंत्रिपरिषद के साथ बैठक करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की बेकाबू रफ्तार पर रोक लगाने के उपायों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (30 अप्रैल) मंत्रिपरिषद के साथ बैठक करेंगे. वर्चुअल तरीके से सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कैबिनेट स्तर के मंत्रियों के अलावा स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ये पहली बैठक होगी. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विभिन्न राज्यों में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता के अलावा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की स्थिति और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर सकते हैं.More Related News
