
Corona की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र में कई पाबंदियां, जानें किन चीजों पर रोक; किसे मिलेगी छूट
Zee News
महाराष्ट्र में वायरस के 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट (Delta Plus Variant) के कई मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां (Lockdown in Maharashtra) कड़ी कर दी हैं, जो सोमवार से लागू हो गईं.
मुंबई: कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की तीसरी लहर आने की आशंका और महाराष्ट्र में वायरस के 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट (Delta Plus Variant) के कई मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां (Lockdown in Maharashtra) कड़ी कर दी हैं, जो सोमवार से लागू हो गईं. हालात को देखते हुए पूरे राज्य में लेवल थ्री की पाबंदियां लगाई गई हैं. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) की ओर से पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानें प्रतिदिन शाम चार बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं गैर जरूरी वस्तुओं वाली दुकानें और प्रतिष्ठान वीक डेज में शाम चार बजे तक खुले रहेंगे.More Related News
