
Corona काल में हुए बदलावों पर 17 देशों में हुआ Survey, दुनिया में Indian ने पी सबसे ज्यादा शराब
Zee News
कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद भले ही लोग कुछ समय के लिए सामान्य जिंदगी में लौटे थे लेकिन उसे नया सामान्य (New Normal) कहा गया. लोगों ने कई बदलावों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में वापसी की थी. एक सर्वे में लोगों की आदतों में बदलाव को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं.
नई दिल्ली: कोरोना (Corona) महामारी ने दुनिया में कई चीजें बदल दी हैं. लोगों के तौर-तरीके, उनकी आदतें, शॉपिंग के तरीके, खाने-पीने आदि में भी खासे बदलाव आए हैं. दुनिया के 17 देशों में कराए गए अंतरराष्ट्रीय सर्वे में सामने आया है कि लोगों के शॉपिंग करने के तरीके में खासा बदलाव आया है. चूंकि देश अभी कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में लोगों में आए बदलावों के और पुख्ता होने की उम्मीद है. यह सर्वे ग्लोबल मार्केट रिसर्च कंपनी यूगाॉव (YouGov) ने जिन 17 देशों में किया है, उनमें ज्यादातर विकसित देश शामिल थे. इसके अलावा इसमें मैक्सिको और भारत जैसे तेजी से बढ़ रहे बाजार भी शामिल थे. यह सर्वे 18 हजार ग्राहकों पर किया गया.More Related News
