
Congress ने की दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, कहा- Corona से निपटने में विफल रही केजरीवाल सरकार
Zee News
दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली सरकार पर कोविड-19 महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) का संकट गहराता जा रहा है और इस बीच कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली सरकार पर कोविड-19 महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है. दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) के अध्यक्ष अनिल कुमार ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कोविड-19 (Covid-19) संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है.More Related News
