
Coal Scam Case: अभिषेक बनर्जी को ED ने फिर किया तलब, एक महीने में भेजा तीसरा नोटिस
Zee News
कथित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में ED की ओर से अभिषेक बनर्जी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है. अब ED ने एक बार फिर से अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है.
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर नोटिस देकर 21 सितंबर को दिल्ली में अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है. कथित कोयला तस्करी मामले में इस महीने अभिषेक बनर्जी को यह तीसरा नोटिस दिया गया है. बताते चलें कि इससे पहले 6 सितंबर को अभिषेक बनर्जी ED अधिकारियों के सामने पेश हुए थे और उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई. इसके अगले ही दिन उन्हें फिर से ED के कार्यालय आने के लिए कहा गया, लेकिन तब बनर्जी ने कहा था कि उनके पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण उनके लिए उपस्थित होना असंभव है. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने फिर से एक नोटिस जारी कर उन्हें 21 सितंबर को पेश होने को कहा है.More Related News
