
Coal Scam: कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर CBI रेड, मुख्य आरोपी के करीबी पर कसा शिकंजा
Zee News
कोयला घोटाला मामले (Coal Scam Case) में सीबीआई ने कोलकाता, दुर्गापुर, आसमसोल समेत 5 से ज्यादा लोकेशन पर छापा मारा है. ये रेड कोयला घोटाला के मुख्य आरोपी अनूप मांझी के खास साथी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर डाली गई है.
कोलकाता: कोयला घोटाला केस (Coal Scam Case) में सीबीआई ने कोलकाता समेत 5 लोकेशन पर छापा मारा है. मुख्य आरोपी अनूप माझी (Anup Majhi) के करीबी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) के ठिकानों पर सीबीआई (CBHI) की टीम पहुंची है. सीबीआई को अपनी जांच में दोनों के बीच मनी ट्रांजेक्शन की लीड मिली थी. कोयला घोटाले मामले (Coal Scam Case) में सीबीआई ने कोलकाता, दुर्गापुर, आसमसोल समेत 5 से ज्यादा लोकेशन पर छापा मारा है. ये रेड कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप मांझी के खास साथी अमित अग्रवाल के कई ठिकानों पर डाली गई है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अमित अग्रवाल का कोलकाता में 10 हजार गज स्क्वायर फीट जमीन पर दफ्तर है, इसने अपने दफ्तर के बाहर बोर्ड लगाया हुआ है कि ये कई इंडस्ट्री का मालिक है. सीबीआई को शक है कि इसने भी अनूप मांझी के साथ मिलकर कोयला तस्करी में काफी पैसा कमाया है.More Related News
