
CM Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav के परिवार को बताया Mahabharat का पात्र, SP प्रमुख ने किया पलटवार
Zee News
उत्तर प्रदेश के सीएम Yogi Adityanath ने शनिवार को अपने भाषण में अखिलेश परिवार को आड़े हाथ लिया और बिना नाम लिए उनकी तुलना महाभारत के पात्रों से की. जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करारा जवाब दिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिए बिना उनके परिवार की तुलना महाभारत के पात्रों से कर दी. सीएम योगी ने कहा, 'ये महाभारत के वही पात्र हैं जिन्होंने महाभारत करके भारत की प्रगति को पूरी तरह बाधित कर दिया था, और अब उन लोगों ने फिर से जन्म लेकर प्रदेश के विकास को बाधित किया है.' सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा, 'कुछ खानदान ऐसे थे जिनको अलग-अलग भर्ती आवंटित हो जाती थी, फलाना चाचा देखेगा, फलाना भाई देखेगा, फलाना भतीजा देखेगा और यह सब होता था. काका, चाचा, नाना, मामा, पहले महाभारत में सुना होगा या 2012 से 2017 के बीच (सपा की सरकार का कार्यकाल) आपने देखा होगा. ये महाभारत (Mahabharat) के वही पात्र हैं. इन्होंने फिर से जन्म लिया है.'More Related News
