
CM Yogi Adityanath ने जनता से पूछा सवाल- अपराधियों की छाती पर Bulldozer चलना चाहिए?
Zee News
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपने खास अंदाज में अपराधियों के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई पर जनता की राय मांग ली. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी सरकार के एक्शन का समर्थन किया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को अपने गृह जिले गोरखपुर (Gorakhpur) का दौरा किया. यहां सीएम योगी ने अलग-अलग कार्यक्रमों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं (Development Schemes) का लाभ हर जिले, हर विधानसभा क्षेत्र और हर विकास खंड में पहुंचा रही है. सीएम योगी ने खास अंदाज में जनता से एक सवाल भी किया, जिसका वहां मौजूद लोगों की ओर से जवाब भी दिया गया. उन्होंने संबोधन के दौरान लोगों से पूछा कि अपराधियों की छाती पर बुलडोजर चलना चाहिए या नहीं? उनकी अवैध कमाई को रौंधने का काम हो रहा है, क्या आपको ये अच्छा लगता है?More Related News
