
CM Yogi Adityanath ने खुद को किया आइसोलेट, कोरोना संक्रमण को लेकर कही ये बात
Zee News
सीए योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है. सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं.'
नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है. पिछले कई दिनों से देश में रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. आम आदमी ही नहीं बल्कि अभिनेता, नेता और मंत्री भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। सीए ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है. सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं.'More Related News
