
CM Yogi ने कबूल किया Asaduddin Owaisi का चैलेंज, UP में BJP की जीत पर कही बड़ी बात
Zee News
UP Assembly Polls 2022: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM यूपी विधान सभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इस बीच AIMIM चीफ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का चैलेंज स्वीकार कर लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता हैं. अगर वे आगामी विधान सभा चुनाव के लिए चैलेंज दे रहे हैं तो बीजेपी कार्यकर्ता इसे स्वीकार करेंगे. बीजेपी उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी, इसमें कोई संदेह नहीं है. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इंशाल्लाह योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का सीएम नहीं बनने देंगे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.More Related News
