
CM Yogi की फर्जी आई बनाकर करता था ठगी, गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे से हर कोई दंग
Zee News
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर ठगी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है. गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ कि मनोज कुमार एक स्वतंत्र पत्रकार है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी.
आरोपी की पहचान ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी 41 वर्षीय मनोज कुमार सेठ के रूप में हुई है.
More Related News
