
CM शिवराज ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने का बताया प्लान, स्कूल खोने पर कही बड़ी बात...
Zee News
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय हमारे सामने दोहरी चुनौती है. कोरोना काल में आप लोगों ने अपने प्रभार के जिलों में कोविड संक्रमण रोकने के लिए निरंतर कार्य किया.
मृदुल शर्मा/सीहोर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर के निजी रिजॉर्ट में कैबिनेट की बैठक की.इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय हमारे सामने दोहरी चुनौती है. कोरोना काल में आप लोगों ने अपने प्रभार के जिलों में कोविड संक्रमण रोकने के लिए निरंतर कार्य किया. इसी का परिणाम है कि जनता के सक्रिय सहयोग से मध्यप्रदेश ने कोरोना संक्रमण पर लगभग पूर्ण नियंत्रण पाया है. अब हमें अपनी पूरी ताकत इस बात के लिए लगा देनी है कि प्रथमत: तो मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आए ही नहीं और अगर आती भी है तो उसका प्रभाव नगण्य रहे.More Related News
