
CM योगी बोले- वीर सावरकर पिछली सदी के सबसे बड़े क्रांतिकारी, उनकी मानते तो भारत नहीं बंटता
Zee News
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत जिस दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है, सावरकर अपनी लेखनी के माध्यम से सौ साल पहले इसके बारे में बता चुके हैं. उनकी बातों को तब माना गया होता तो देश कभी नहीं बंटता. भारत कभी आतंकवाद और उग्रवाद की चपेट में नहीं आता.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम लखनऊ 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर विक्रम संपत की पुस्तक ''सावरकर-एक भूले बिसरे अतीत की गूंज'' (Savarkar: Echoes from a Forgotten Past, 1883–1924 weitten by Vikram Sampath) का विमोचन किया. इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीर सावरकर की बातें मानी गई होतीं तो देश का बंटवारा नहीं होता. लोगों को विघटन का दंश नहीं झेलना पड़ा होता. इतिहासकारों ने इतिहास लेखन में सावरकर के साथ न्याय नहीं किया है.
