
CM योगी ने Akhilesh Yadav को किया फोन, पेश की जन्मदिन की मुबारकबाद
Zee News
गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने इस बार कार्यकर्ताओं से अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइंस पर अमल करते हुए सादगी से मनाएं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (SP) चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को फोन करके जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की है. सीएम योगी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अखिलेश यादव को फोन पर बात कर जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. इसके साथ ही सीएम योगी अदित्यनाथ ने उनके जन्मदिन पर बधाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.More Related News
