
CM योगी ने की बड़ी घोषणा, 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को यूपी के पुलिस-प्रशासन में मिलेगी जगह
Zee News
CM योगी ने कहा, ‘हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे.’
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य के 500 से अधिक खिलाड़ियों को जल्द ही यूपी पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक सेवाओं में मौका दिया जाएगा. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में मंगलवार को यहां प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) 35वीं वाहिनी, महानगर के मैदान में आयोजित ‘अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023’ में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेलकूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा.’
योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उप्र पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है.’योगी ने कहा, ‘हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं जहां पर वह खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे.’
