
CM योगी ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, पीड़ितों से बोले- खुद को निराश्रित न समझें, सरकार आपके साथ
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन तक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं. शनिवार को अपने दौरे के दूसरे दिन वह सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले, उनकी परेशानियों को जाना समझा और राहत सामग्री वितरित की.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन तक राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं. शनिवार को अपने दौरे के दूसरे दिन वह सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले, उनकी परेशानियों को जाना समझा और राहत सामग्री वितरित की. उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी. इसके लिए सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं. परवाह नहीं मझधारों की, बाढ़ों का तो आना-जाना है। असहाय न समझिए साथी, हमें आपका साथ निभाना है।। 'न हों चिंतित, हर कदम हम हैं आपके साथ' 'मुश्किल हालात, सरकार आपके साथ' — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जाना व राहत सामग्री वितरित की...More Related News
