
CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश- जल्द शुरू हो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण कार्य
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली- गाजियाबाद -मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना शुरु करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार से मंजूर करवाया था.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल दिल्ली- गाजियाबाद -मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री ने नीति आयोग को भी बता दिया है कि वर्ष 2023 में यह परियोजना मेरठ और दिल्ली वालों की जिंदगी को आसान बनाने लगेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली- गाजियाबाद -मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना शुरु करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार से मंजूर करवाया था. अब मुख्यमंत्री का प्रयास है कि उनकी महत्वकांक्षी योजनाओं मे से एक आरआरटीएस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के प्राथमिक सेक्शन का परिचालन वर्ष 2023 में शुरू हो जाए.More Related News
