
CM योगी के गढ़ में 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा लेंगी प्रियंका गांधी, लल्लू ने कहा- हम वचन निभाएंगे
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 31 अक्टूबर को जनता के बीच प्रियंका गांधी आठ घोषणाओं को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेंगी.
गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 31 अक्टूबर को जनता के बीच प्रियंका गांधी आठ घोषणाओं को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेंगी. वह रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगी और यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का विश्वास दिलाएंगी. उनके दौरे के पहले गोरखपुर पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कि यह घोषणाओं की सरकार है, लेकिन हम वचन निभाएंगे.
गोरखपुर की कांग्रेस रैली में जुटेगी लाखों की भीड़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा रैली का आयोजन है. कांग्रेस ने 7 प्रतिज्ञाएं की हैं और आज 8वीं प्रतिज्ञा घोषित की है. उन प्रतिज्ञाओं को उत्तर प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे. 'हम वचन निभाएंगे' वायदे के साथ कांग्रेस पार्टी यूपी विधानभा चुनाव में जाएगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आपका कहना है कि योगी आदित्यनाथ का यह गढ़ है. हम मानते हैं कि यह गोरखपुर है. हम प्रतिज्ञा रैली में लाखों की भीड़ चम्पा देवी पार्क में जुटा रहे हैं.
