
CM योगी के अचानक दिल्ली पहुंचने के बाद कैसे बदलती गई सियासी हलचल? जानें Inside Story
Zee News
योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद एक बार फिर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की भी संभावना है. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था. उन्होंने अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी. दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की थी.More Related News
