
CM योगी का बड़ा फैसला, मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग KM एरिया तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार जन्माष्टमी के मौके पर अपने मथुरा दौरे में घोषणा की थी कि मथुरा जिले के 7 धार्मिक स्थलों पर शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अपनी उस घोषणा पर एक हफ्ते के अंदर अमल भी कर लिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मथुरा-वृंदावन में श्री कृष्ण जन्मस्थल के आसपास के 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है. इस इलाके में 22 नगर निगम वार्ड क्षेत्र आते हैं, जिसे तीर्थस्थल घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार जन्माष्टमी के मौके पर अपने मथुरा दौरे में घोषणा की थी कि मथुरा जिले के 7 धार्मिक स्थलों पर शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अपनी उस घोषणा पर एक हफ्ते के अंदर अमल भी कर लिया है.More Related News
