
CM योगी का निर्देश: कोविड अस्पताल में तब्दील होंगे ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Zee News
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शहरों के बाद अब गांवों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं.
लखनऊ: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शहरों के बाद अब गांवों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं. नदियों में उतराती और रेती में दफनाई जा रही लाशें खुद सबकुछ बयां कर रही हैं. गांवों में टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की व्यवस्था न होने से हालात खराब होते जा रहे हैं. राज्य सरकार और प्रशासन की नींद देर से ही सही लेकिन खुली है.More Related News
