
CM योगी कल गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद का करेंगे दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं का लेंगे जायजा
Zee News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 16 मई को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री नोएडा में स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे.
पवन त्रिपाठी/गौतमबुद्ध नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 16 मई को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ का दौरा करेंगे. वह सुबह 8 बजे लखनऊ से रवाना होंगे और देर शाम तक इन तीन जिलों में ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेंगे. गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दौरान जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण व्याप्त महामारी और बचाव के अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे.More Related News
