
CM योगी कल गन्ना किसानों से करेंगे संवाद, कोरोना महामारी में किसानों के हितों का रखा जाएगा ध्यान
Zee News
प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के इस विषम समय में गन्ना किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है. इसी क्रम में चीनी मिलों को संचालित करा रही है, वहीं दूसरी ओर गन्ना किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान भी करा रही है.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अप्रैल, 2021 को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के गन्ना किसानों से संवाद करेंगे. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के इस विषम समय में राज्य के गन्ना किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार जहां एक ओर चीनी मिलों को संचालित करा रही है, वहीं दूसरी ओर गन्ना किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान भी करा रही है.More Related News
