
CM योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, 5 अप्रैल को लगवाई थी वैक्सीन
Zee News
सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर के अधिकारी, OSD समेत कई लोग कोरोना के शिकार हो चुके है. इसके बाद से CM योगी आदित्यनाथ ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी. शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं.'More Related News
