
CM भूपेश किसानों के खाते में डालेंगे 1111 करोड़ की राशि, इन दो योजनाओं का मिलेगा लाभ
Zee News
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड़ रुपए किसानों को दिए जाएंगे. वहीं गोधन न्याय योजना की 15वीं किश्त और 16वीं किश्त के रूप में करीब 7.55 रुपए दिए जाएंगे.
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Scheme) और गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Scheme) की अंतिम किश्त आज ही दी जाएगी. कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य मंत्री कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे. दोनों योजनाओं के तहत करीब 1111 करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी. यह भी पढ़ेंः-More Related News
