
CM के पीछे खड़ी महिला MLA उम्मीदवार के बाल से मंत्री ने खींचा अपना चश्मा; मच गया बवाल !
Zee News
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा अपना चश्मा निकालने के प्रदेश के मंत्री के काम ने विवाद को जन्म दे दिया है.
भोपालः मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में भाजपा की महिला उम्मीदवार के बालों में फंसा अपना चश्मा निकालने के प्रदेश के मंत्री के काम ने विवाद को जन्म दे दिया है. कांग्रेस ने मंत्री के इस काम को नाजेबा करार देते हुए सोमवार को कार्रवाई की मांग की है. यह घटना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की रैगांव में एक रैली के दौरान हुई. हालांकि भाजपा ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया को ‘‘कांग्रेस नेताओं के दिमाग की खराबी’’ करार दिया है. सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव भाजपा के विधायक जुगल किशोर बागरी के इंतेकाल की वजह से हो रहा है. बेशर्म बीजेपी;
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह रैगांव की भाजपा प्रत्याशी को छेड़ रहे हैं।
