
CM केजरीवाल ने भारतीय डॉक्टरों के लिए 'भारत रत्न' की मांग की, PM को लिखी चिट्ठी
NDTV India
सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा, कोरोना में बहुत डॉक्टर और नर्सों ने सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है. डॉक्टर से मेरा तात्पर्य किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि देश के सभी डॉक्टर नर्स और पैरामेडिक्स के समूह से है अगर नियम किसी समूह को ये सम्मान देने की इजाजत नहीं देता तो नियमों को बदला जाए.
कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान डॉक्टरों ने बिना अपनी जान की परवाह किए दिन-रात लोगों की सेवा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा की लगातार सराहना कर रहे हैं. इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. अरविंद केजरीवाल ने इस वर्ष भारत रत्न 'भारतीय डॉक्टर' को देने की मांग की है.











