
Club House Chat:Digvijay Singh ने दी सफाई, कहा- अनपढ़ लोगों को Shall और Consider का फर्क नहीं पता
Zee News
क्लब हाउस चैट (Club House Chat) को लेकर मचे हंगामे के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सफाई देने की कोशिश की है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि Shall और Consider में फर्क होता है.
नई दिल्ली: क्लब हाउस चैट (Club House Chat) को लेकर मचे हंगामे के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सफाई देने की कोशिश की है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि Shall और Consider में फर्क होता है. शायद कुछ नेताओं को समझ में नहीं आता. In a Club House chat, Rahul Gandhi’s top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370… बताते चलें कि बीजेपी नेता अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर किया है. इस चैट में अमित मालवीय ने लिखा , 'क्लब हाउस चैट में राहुल गांधी के वरिष्ठ सहयोगी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस (Congress) सरकार सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है.'More Related News
