
Club House Chat: Digvijay Singh के बयान से संकट में कांग्रेस, पार्टी नेताओं को दी ये नसीहत
Zee News
क्लब हाउस चैट (Club House Chat) विवाद ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है. कांग्रेस ने अब अपने नेताओं को इस मुद्दे पर बोलने से पहले पार्टी के पुराने प्रस्ताव को पढ़ लेने की नसीहत दी है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सामने आए क्लब हाउस चैट (Club House Chat) विवाद ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है. पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मुद्दे पर अपने नेता दिग्विजय सिंह को नसीहत दी है. पार्टी ने कहा कि आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष जानने के लिए सभी नेताओं को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के प्रस्ताव को पढ़ना चाहिए. यह प्रस्ताव अगस्त 2019 में पारित किया गया थाMore Related News
