
Chor Minar: विद्रोहियों की हत्या कर मीनार पर टांग दिए जाते थे सिर, क्रूर Alauddin Khilji ने करवाया था निर्माण
Zee News
आपने इतिहास की किताबों में कुतुब मीनार और चार मीनार का नाम तो खूब पढ़ा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में विदेशी आक्रमणकारियों ने एक 'चोर मीनार' (Chor Minar) का भी निर्माण करवाया था.
नई दिल्ली: आपने इतिहास की किताबों में कुतुब मीनार और चार मीनार का नाम तो खूब पढ़ा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में विदेशी आक्रमणकारियों ने एक 'चोर मीनार' (Chor Minar) का भी निर्माण करवाया था. पुराने जमाने में इस 'चोर मीनार' का नाम सुनते ही लोग खौफ से कांप उठते थे. यह 'चोर मीनार' (Chor Minar) निर्दयी और क्रूर शासक रहे अलाउद्दीन खिलजी (Alauddin Khilji) के शासन काल (1296 ई से 1316 ई तक) में बनवाई गई थी. दिल्ली (Delhi) के हौज खास इलाके में बनी ये 'चोर मीनार' इतिहास की किताबों से गायब ही रही है. विद्वानों का कहना है कि जानबूझकर इतिहास की किताबों में इस तथ्य को दबाया गया. जिससे विदेशी आक्रमणकारियों की छवि खराब होने से बचाई जा सके.More Related News
