
China के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना, Military Directs की स्टडी में चौथे नंबर पर Indian Army
Zee News
Military Directs Study Armies Strength: मिलिट्री डायरेक्ट की स्टडी में कहा गया है कि चीन के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है. उसे सेना के ताकत सूचकांक (Ultimate Military Strength Index) में 100 में से 82 प्वाइंट्स मिले हैं.
नई दिल्ली: रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ ने रविवार को एक स्टडी जारी की, जिसमें बताया गया कि दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर सेना चीन (China Has World's Strongest Army) की है. जबकि भारत की सेना चौथे नंबर पर है. स्टडी में कहा गया है कि आर्मी पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका (US) 74 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद 69 प्वाइंट्स के साथ रूस (Russia) तीसरे और 61 प्वाइंट्स के साथ भारत चौथे नंबर पर है. इसके बाद 58 प्वाइंट्स के साथ फ्रांस (France) पांचवें और यूनाइटेड किंगडम (UK) 43 प्वाइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है.More Related News
