)
Child Astro Upay: क्लास में बच्चा रहता है चुपचाप? इन असरदार मंत्रों से खोलें उसके आत्मविश्वास का ताला!
Zee News
Child Astro Upay for Confidence: अक्सर बच्चों के माता-पिता उनके भविष्य को लेकर सजग रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा देखने में आया है कि कुछ बच्चे पढ़ाई में तो आगे रहते हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास बेहद कमजोर होता है. ज्योतिष शास्त्र में बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए कुछ विशेष मंत्र दिए गए हैं. मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से बच्चों का आत्मविश्वास बहुत मजबूत हो जाता है. आइए जानते हैं उन उपायों को.
Child Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बच्चों का व्यक्तित्व, साहस और आत्मविश्वास मुख्य रूप से ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर बच्चा प्रतिभाशाली होने के बावजूद भीड़ में बोलने से कतराता है या घबराता है, तो इसके पीछे ग्रहों की स्थिति एक बड़ा कारण हो सकती है. आज के प्रतियोगी सयम में हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य मामलों में भी दूसरे बच्चों से आगे रहे. लेकिन कई बार उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आता है. दरअसल, ऐसा देखा गया है कि कुछ बच्चों का आत्मविश्वास घर में तो जबरदस्त रहता है, लेकिन वे जैसे ही स्कूल पहुंचते हैं, तो बिल्कुल सुस्त पड़ जाते हैं. ऐसे में माता-पिता को यह चिंता होने लगती है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए. आइए जानते हैं कि बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.
सूर्य ग्रह
सूर्य आत्मा, तेज और आत्मविश्वास का कारक है. यदि बच्चे की कुंडली में सूर्य मजबूत है, तो वह निडर और नेतृत्व करने वाला बनता है. सूर्य कमजोर होने पर बच्चा हीन भावना का शिकार हो सकता है.
मंगल ग्रह
मंगल को शक्ति और पराक्रम का स्वामी माना जाता है. शारीरिक ऊर्जा और किसी भी कार्य को करने का साहस मंगल से ही आता है. मंगल दोषपूर्ण हो तो बच्चा डरपोक हो सकता है.
