
Chidambaram ने किया भड़काने वाला Tweet, ‘सरकार लोगों को मूर्ख समझ रही है, उसके खिलाफ विद्रोह होना चाहिए’
Zee News
एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना (Coronavirus) महामारी से जंग लड़ रहा है, वहीं कांग्रेस (Congress) नेता लोगों को भड़काने में लगे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P.
नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना (Coronavirus) महामारी से जंग लड़ रहा है, वहीं कांग्रेस (Congress) नेता लोगों को भड़काने में लगे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने कोरोना को लेकर सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है, लेकिन इस ट्वीट की भाषा को मौजूदा वक्त में बिल्कुल भी सही नहीं कहा जा सकता. चिदंबरम ने लोगों से सरकार के खिलाफ विद्रोह करने को कहा है. मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान से स्तब्ध हूं कि ऑक्सीजन या टीके या रेमडेसिवीर की कोई कमी नहीं है। दरअसल, पी. चिदंबरम ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remedesivir Injection) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बयान से खफा हैं. दोनों ने कहा था कि रेमडेसिवीर की कोई किल्लत नहीं है. इसी को आधार बनाकर कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान से स्तब्ध हूं कि ऑक्सीजन, टीके या रेमडेसिवीर की कोई कमी नहीं है. मैं यूपी के मुख्यमंत्री के बयान से भी स्तब्ध हूं, जिन्होंने कहा कि यूपी में टीकों की कोई कमी नहीं है’.More Related News
