)
'ChiChi Call' Viral Video के चक्कर में मत फंसना! क्लिक करते ही खाली होगा बैंक अकाउंट; जानें इस 'Ghost File' स्कैम का सच
Zee News
ChiChi Call viral video scam: TikTok, Facebook, Telegram और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर जो क्लिप्स शेयर हो रही हैं, वे या तो किसी और की वीडियो हैं या फिर एडिटेड कंटेंट है. इनका मकसद सिर्फ लोगों को क्लिक करवाना है. मतलब साफ है- यहां कोई स्कैंडल नहीं, सिर्फ स्कैम है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों “ChiChi Call viral video” नाम से एक ट्रेंड तेजी से फैल रहा है. अगर आपके सामने भी ऐसा कोई पोस्ट या लिंक आया है जिसमें लिखा हो कि किसी इन्फ्लुएंसर का लीक वीडियो सामने आया है, तो रुकिए और सोचिए. यह असल में एक नया साइबर स्कैम है, जिसे “Ghost File” फ्रॉड कहा जा रहा है. इस स्कैम में यूजर्स की जिज्ञासा को हथियार बनाया जाता है. पोस्ट में दावा किया जाता है कि Vera Hill, जिन्हें ऑनलाइन ChiChi के नाम से जाना जाता है, उसका कोई निजी वीडियो लीक हुआ है. लेकिन सच यह है कि ऐसा कोई असली या वेरिफाइड वीडियो मौजूद नहीं है.
असली वीडियो नहीं, सिर्फ एडिटेड चारा साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, TikTok, Facebook, Telegram और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर जो क्लिप्स शेयर हो रही हैं, वे या तो किसी और की वीडियो हैं या फिर एडिटेड कंटेंट है. इनका मकसद सिर्फ लोगों को क्लिक करवाना है. मतलब साफ है – यहां कोई स्कैंडल नहीं, सिर्फ स्कैम है. यूजर जैसे ही “Full Video Link” या “Watch Now” पर क्लिक करता है, वह जाल में फंस जाता है.
Ghost File स्कैम कैसे काम करता है? यह फ्रॉड SEO poisoning नाम की टेक्निक का इस्तेमाल करता है. यानी गूगल सर्च रिजल्ट्स को कीवर्ड से भर दिया जाता है, जैसे “ChiChi video call full” या “Vera Hill viral link”. इससे फेक ब्लॉग और अकाउंट ऊपर दिखाई देने लगते हैं. जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, आपको एक नकली वीडियो स्ट्रीमिंग पेज पर भेज दिया जाता है. यहां से असली खतरा शुरू होता है.
सबसे पहले आपका IP address कैप्चर किया जा सकता है. इसके बाद आपको एक फेक Facebook “age verification” पेज दिख सकता है, जहां आपसे लॉगिन करने को कहा जाएगा. कई बार आपको ब्राउजर प्लगइन इंस्टॉल करने को कहा जाता है, जो असल में मालवेयर होता है. यह मालवेयर आपकी कीबोर्ड टाइपिंग रिकॉर्ड कर सकता है, यानी पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स और पर्सनल डेटा सब खतरे में आ सकते हैं.
