
Chhattisgarh में बीजेपी ने कैसे पलट दी बाजी, इस दांव से चित हो गए बघेल
Zee News
वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम से आहत भाजपा इस चुनाव से एक वर्ष पहले तक लगभग बिखरी हुई नजर आ रही थी और विधानसभा के उपचुनावों तथा स्थानीय निकायों में हार ने पार्टी को और भी निराश कर दिया था.
नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा, जिसका फायदा पार्टी को मिलता दिख रहा है. राज्य में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार पर आक्रामक रहे प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले सहित अन्य कथित घोटालों को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला था. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के वादों के सामने अपनी ‘गारंटी’ को लोगों के सामने रखा और कहा कि “मोदी की गारंटी मतलब वादों को पूरा करने की गारंटी” है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त होने का भी आरोप लगाया.
