
Chhattisgarh: गांव से 800 किलो गोबर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Zee News
आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया, जिसकी कीमत 1600 रुपये है.
कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया, जिसकी कीमत 1600 रुपये है. दिपका थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि ग्राम गौथन समिति के अध्यक्ष कमहान सिंह कंवर ने 15 जून को इस बाबत औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है.More Related News
