
Chhattisgarh: एक ही परिवार के 3 लोगों को बेरहमी से मार डाला, हमले दो अन्य घायल
Zee News
Father, Son And Daughter Killed: पीड़ित के परिवार का जमीन को लेकर अपने पड़ोसी के परिवार से विवाद था. जब दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद बढ़ा तब आरोपी के परिवार ने पीड़ित के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
मुंगेली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दरअसल यहां जमीन विवाद में एक शख्स और उसके बेटा-बेटी को बेरहमी से मार डाला गया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. हमले दो अन्य लोग भी घायल हो गए. मुंगेली जिले के पुलिस (Police) अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया थाना इलाके के जरेली पेंड्री गांव में विवाद के बाद पड़ोसी ने एक परिवार के तीन सदस्यों राम बघेल (55), गणेश (34) और सरिता की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में फत्ते नारायण और सत्यनारायण भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.More Related News
