)
Chenab bridge: चिनाब ब्रिज के साथ कुछ घंटों में इतिहास रच देगा भारत, जानें- दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज के बारे में
Zee News
Jammu Kashmir Chenab Bridge: जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल जल्द शुरू होने वाला है. रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच करीब 1,400 करोड़ रुपये की लागत से बना यह रेलवे पुल 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है. जानिए क्यों है इसकी अहमियत
Chenab Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (6 जून) को जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल पुल का उद्घाटन करेंगे. वह श्रीनगर और कटरा के बीच दो विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज के रूप में मशहूर चिनाब रेल ब्रिज 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. जानिए कैसे? History in the making… Just 3 days to go!
The mighty , the world’s highest railway bridge, stands tall in .
