
Char Dham Yatra Suspended: चार धाम यात्रा पर कोरोना वायरस की मार, उत्तराखंड सरकार ने किया रद्द
Zee News
Char Dham Yatra Suspended: कोरोना वायरस (Coronavirus) बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा स्थगित कर दी है, हालांकि सभी धामों के कपाट अपने नियत समय पर ही खुलेंगे.
देहरादून: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए अगले महीने शुरू होने वाली चार धाम की यात्रा (Chardham Yatra) स्थगित कर दी गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने गुरुवार को देहरादून में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'महामारी की स्थिति के बीच यात्रा का संचालन संभव नहीं है. चार धाम के नाम से मशहूर चारों हिमालयी धामों के कपाट अपने नियत समय पर ही खुलेंगे, लेकिन वहां केवल तीर्थ पुरोहित ही नियमित पूजा करेंगे.More Related News
