)
Char Dham Yatra: यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुलिस ने कहा- 'स्थगित करें यात्रा', बाबा बद्री विशाल के भी खुले कपाट
Zee News
Yamunotri Dham Yatra: 12 मई यानी कि आज श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इस मौके पर बद्रीनाथ धाम के रावल और बदरी पांडुकेश्वर बद्रीनाथ धाम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. पढ़िए खबर विस्तार से...
नई दिल्ली, Badrinath Dham Yatra 2024: 12 मई यानी कि आज श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इस मौके पर बद्रीनाथ धाम के रावल और बदरी पांडुकेश्वर बद्रीनाथ धाम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. वहीं उत्तरकाशी पुलिस ने भक्तों की तादात को देखते हुए आज की यमुनोत्री यात्रा स्तगित करने की अपील की है. आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुँच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें। | यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील, कहा- 'आज यमुनोत्री धाम न जाएं श्रद्धालु' | अब हमें संभलाना जरूरी है
— Zee News (@ZeeNews) यमुनोत्री धाम की वीडियो है। भीड़ अधिक है तो व्यवस्था भी नहीं है। अगर इतने यात्री संभालने की क्षमता नहीं है तो जाने क्यों दिया जा रहा है?
