
Char Dham Yatra: पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जाने से पहले पढ़ लें जरूरी नियम
Zee News
नैनाताल हाईकोर्ट के फैसले के बाद शनिवार से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है. पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे. देवस्थानम बोर्ड ने इस यात्रा को लेकर नई SOP जारी कर दी है.https://zeenews.india.com/hindi/travel/vaishno-devi-yatra-2021-mata-vaishno-devi-shrine-board-guidelines/987634
देहरादून: कोविड महामारी की दूसरी लहर की वजह से महीनों तक निलंबित रहने के बाद उत्तराखंड में हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में स्थित चार पवित्र धामों की यात्रा (Char Dham Yatra) कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ शनिवार से शुरू हो गई है.
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि यात्रा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनुपालन सुनिश्चित करने संबंधी प्रबंधों के बीच आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं ने आज सुबह मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों पर CCTV के जरिए नजर रखी जा रही है, जिससे कि यह पता चल सके कि कहीं कोविड-19 प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन तो नहीं हो रहा है. तीर्थयात्रियों को चार धामों-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं है. गौड़ ने कहा कि देर से शुरू हुई यह तीर्थयात्रा नवंबर के मध्य तक चलेगी.
