
Chandrayaan-2 मिशन की बड़ी सफलता, ऑर्बिटर ने चांद पर देखे पानी के अणु
Zee News
भारत ने अपने दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ को 22 जुलाई 2019 को चांद के लिए रवाना किया था. ‘चंद्रयान-2’ से भले ही उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिले हों, लेकिन इससे संबंधित यह घटनाक्रम काफी अहम है.
नई दिल्ली: भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ (Lunar Mission Chandrayaan-2) ने चंद्रमा पर पानी के अणुओं (Water Molecules) की मौजूदगी का पता लगाया है. मिशन के दौरान मिले आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है. चंद्रयान -2 मिशन का ऑर्बिटर वर्तमान में भी वर्तमान में भी चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है, जिसकी बदौलत ही ये आंकड़े मिले हैं. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार के सहयोग से लिखे गए एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan-2) में लगे डिवाइस में ‘इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर’ (आईआईआरएस) नाम का एक डिवाइस भी है जो ग्लोबल साइंटिफिक डेटा प्राप्त करने के लिए 100 किलोमीटर की एक ध्रुवीय कक्षा (Polar Orbit) से संबंधित काम कर रहा है.More Related News
