)
Champai Soren: चंपई सोरेन तो रिटायरमेंट मोड में थे, फिर BJP के इस नेता ने कैसे पलट दी बाजी?
Zee News
Champai Soren News: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन कल भाजपा में शामिल होंगे. हाल ही में उन्होंने देश के गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान चंपई के साथ उनके बेटे बाबूलाल भी मौजूद थे. खास बात ये है कि चंपई रिटायरमेंट मोड में थे, फिर अचानक से BJP में आने का फैसला कैसे किया?
नई दिल्ली: Champai Soren News: झारखंड के पूर्व CM और JMM के दिग्गज नेता रहे चंपई सोरेन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वे 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे. पहले ये माना जा रहा था कि चंपई सोरेन के साथ JMM के कुछ वर्तमान और पूर्व विधयाक भी भाजपा में आ सकते हैं. लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समय रहते डैमेज कंट्रोल कर लिया और बड़ी बगावत नहीं हो पाई. इससे हताश चंपई भी संन्यास लेने की सोच रहे थे, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा के एक नेता ने बाजी पलट दी.
