
Chakka Jam Today: एनएच-24 पर भारी जाम, अक्षरधाम समेत दिल्ली के इन इलाकों से जाने से बचें
Zee News
Delhi Chakka Jam Today: केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सोमवार को बीजेपी ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के चलते अक्षरधाम मंदिर के पास समेत अलग-अलग इलाकों में भारी जाम लगा.
नई दिल्लीः Chakka Jam Today: दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सोमवार को बीजेपी ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के चलते अक्षरधाम मंदिर के पास भारी जाम लगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली समेत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चक्का जाम किया और केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. BJP workers stage "chakka jam" protest against Delhi Govt's new excise policy; visuals from near Akshardham temple
आदेश गुप्ता ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व अक्षरधाम मंदिर पर प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया.
