
Central Government का बड़ा ऐलान, Black Fungus की दवा को किया टैक्स फ्री; Corona Vaccine पर कही ये बात
Zee News
कोरोना महामारी से जुड़ी राहत सामग्री पर मंत्री समूह की सिफारिशों को GST काउंसिल ने मंजूर करते हुए ब्लैक फंगस की दवा को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया है. हालांकि कोरोना वैक्सीन पर लगने वाला टैक्स जारी रहेगा.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने ब्लैक फंगल की दवा (Black Fungus Medicine) को टैक्स फ्री करने की मंजूरी दे दी है. जबकि कोरोना से जुड़ी कई अन्य चीजों पर टैक्स की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि, 'केंद्र सरकार 75 प्रतिशत वैक्सीन (Corona Vaccine) खरीद रही है, और उसपर GST भी भर रही है. लोगों को सरकारी अस्पतालों में जो ये 75 प्रतिशत वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है, जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा.'More Related News
