
CDS Helicopter Crash: राजनाथ ने वायुसेना प्रमुख को दिया ये बड़ा आदेश
Zee News
तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें जनरल बिपिन रावत पत्नी और टीम के साथ व्याख्यान देने के लिए वेलिंगटन जा रहे थे.
नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी को तमिलनाडु में सैन्य विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है, जहां बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
रक्षा मंत्री कर रहे निगरानी रक्षा मंत्री सिंह भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चल रही है. रक्षा मंत्री ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जानकारी दी है.
More Related News
