
CDS रावत की चीन पर तल्ख टिप्पणी, बीजिंग की इच्क्षाओं को पूरे दक्षिण एशिया के लिए बताया खतरा
Zee News
CDS बिपिन रावत ने शनिवार चीन की महत्वाकांक्षाओं को पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता पर सर्वव्यापी खतरा बताया है.
गुवाहाटी: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि चीन की ग्लोबल ताकत हासिल करने की महत्वाकांक्षाओं के कारण दक्षिण एशिया की स्थिरता पर ‘सर्वव्यापी खतरा’ है. आपको बताते चलें कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखाओं (LAC) पर तनाव जारी है. जनरल रावत ने यह बयान प्रथम रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि चीन दक्षिण एशिया तथा हिंद महासागर क्षेत्र में अंदर तक सेंध लगा रहा है ताकि उभरती ग्लोबल पॉवर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सके.
रावत ने कहा, हाल में हम चीन द्वारा क्षेत्र में भू-रणनीतिक स्पर्धा और भारी निवेश देख रहे हैं. म्यांमार और बांग्लादेश पर चीन की प्रतिकूल कार्रवाई भी भारत के हित में नहीं हैं क्योंकि ये ‘भारत पर नियंत्रण’ की एक कोशिश है.
