)
CDS अनिल चौहान ने सेना को किया अलर्ट! भारत को लंबी जंग और हाई-टेक वार के लिए रहना होगा तैयार
Zee News
CDS anil Chauhan: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत को लंबे पारंपरिक युद्ध और तेज, तकनीक-आधारित लड़ाइयों दोनों के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने बताया कि भविष्य के युद्ध साइबर, इलेक्ट्रॉनिक और कॉग्निटिव डोमेन तक फैल चुके हैं, इसलिए सैन्य सोच, ढांचे और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव जरूरी हैं.
CDS anil Chauhan: भारत की सुरक्षा चुनौतियों पर बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों को लंबे पारंपरिक युद्ध और तेज, तकनीक-आधारित ऑपरेशनों-दोनों के लिए हमेशा तैयार रहना होगा. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जेएनयू में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के लिए, जिसकी सीमाएं विवादित हैं और जहां दो पड़ोसी देश भारतीय क्षेत्र पर दावा करते हैं, लंबे समय तक चलने वाले पारंपरिक युद्ध की संभावना बनी रहती है. इसलिए सेना को हर समय इसके लिए तैयार रहना जरूरी है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
