
CBSE Board Exam 2021 Results: छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, जानें सभी तरीके
Zee News
How to check CBSE Class 10, 12 Board Exam 2021 result: आपको हम आज उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप रिजल्ट घोषित होने के साथ तुरंत ही रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली: देश में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को अपने CBSE बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार है और इसे लेकर हर जानकारी हम अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं. सीबीएसई के नतीजे जल्द घोषित होने वाले हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को इस बात के संकेत भी दिए हैं. उन्होंने छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करने की सलाह दी है. आपको हम आज उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप रिजल्ट घोषित होने के साथ तुरंत ही रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सबसे पहले तो इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां छात्र मिनटों में अपना रिजल्ट देख पाएंगे.More Related News
